शिमला मिर्च और चीज़ पराठा
कितने- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 5 मिनट
सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
शिमला मिर्च- 1 (कटी हुई)
चीज- 2 स्लाइस
हरी मिर्च- 2-3
लहसुन- 1/2 (बारीक कटा)
नमक- स्वादअनुसार
तेल
विधि-
सबसे पहले आटे और नमक को मिक्स कर के आटा गूथ लें। और इसे 10 मिनट के लिये किनारे रख दें।
इसके बाद एक कटोरे में शिमला मिर्च, चीज, मिर्च और लहसुन बारीक काटर कर मिलाएं।
अब आटे से पराठे के लिये लोई लें, उसमें 1 चम्मच शिमला मिर्च का भरावन भरें और पराठा बना लें।
अब तवे पर तेल लगा कर इसे दोनों ओर सेकें।
इस पराठे को रायते के साथ सर्व करें।
No comments:
Post a Comment