Search This Blog

Wednesday, 29 June 2016

Chicken stuffed paratha चिकन पराठा

चिकन पराठा


कितने लोगों के लिये- 10 पराठे
पकाने में समय- 20 मिनट
तैयारी में समय- 20 मिनट

सामग्री-
चिकन- 100 ग्राम (घिसा हुआ और पकाया हुआ)
प्‍याज- 2 (स्‍लाइस)
शिमला मिर्च- 1 (स्‍लाइस)
अदरक लहसुन पेस्‍ट- 1 चम्‍मच
हरी मिर्च- 4 (चॉप)
आटा- 2 कप (सना हुआ)
काली मिर्च- 1 चम्‍मच
घी- 1 चम्‍मच
तेल- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-
1. एक पैन में तेल गरम करें, उसमें पिसी काली मिर्च डालें। अब स्‍लाइस में कटे हुए प्‍याज डालें और 5 मिनट के लिये भून लें।
2. अब उसमें अदरक-लहसुन पेस्‍ट और हरी मिर्च कटी हुई डालें और 2 मिनट के लिये मध्‍यम आंच पर पकाएं। उसके बाद कटी हुई शिमला मिर्च और नमक डालें। अब चिकन डाले और ऊपर से चाट मसाला छिड़क दें।
3. इसे 3-4 मिनट के लिये हल्‍की आंच पर पका लीजिये। अब गैस बंद कर दें और पैन को नीचे उतार लें तथा चिकन को ठंडा होने के लिये रखें।
4. अब आटा ले कर उसकी लोई बना लें और उसमें चिकन मिश्रण भरें। अब पराठे को बंद कर के बेल लें और तवे पर घी डाल कर पराठा सेक लें। इस पराठे को आप अचार या रायते के साथ सर्व करें।

No comments:

Post a Comment