Search This Blog

Wednesday, 29 June 2016

Corn stuffed paratha कॉर्न पराठा

कार्न पराठा


कितने लोगों के लिये- 3-4
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 10 मिनट

सामग्री-
गेहूं का आटा- 2 कप
नमक- स्‍वादअनुसार
पानी- 1 कप

भरावन के लिये
स्‍वीट कार्न- 1 कप (उबले और मसले हुए)
प्‍याज- 1
हरी मिर्च- 2
उबला आलू- 1
जीरा पाउडर- 1 चम्‍मच
नींबू रस- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार
तेल- 2 चम्‍मच

विधि-सबसे पहले आटे में नमक और पानी मिला कर मुलायम होने तक सान लीजिये और किनारे रख दीजिये।पैन में तेल गरम करें, उसमें कटी प्‍याज डाल कर मध्‍यम आंच पर फ्राई करें।उसमें उबला आलू मैश कर के और स्‍वीट कार्न को मैश कर के मिलाइये।थोड़ी देर के भुनने के बाद उसमें कटी हरी मिर्च, जीरा पाउडर, नमक और नींबू मिक्‍स करें।आंच धीमी कर के भूने। फिर गैस बंद करें और मिश्रण को ठंडा होने के लिये रखें।अब आटे की 7-8 लोइयां काटें और उसे बेल कर उसमें 1 चम्‍मच मिश्रण भर कर पराठा तैयार करें।पराठे को तवे पर तेल लगा कर दोनों ओर सेकें। फिर सर्व करें।

No comments:

Post a Comment