Search This Blog

Wednesday, 29 June 2016

Mashroom chees paratha मशरूम चीज़ पराठा

मशरूम चीज पराठा


कितने लोगों के लिये- 2
तैयारी में समय- 20 मिनट
पकाने में समय- 20 मिनट

सामग्री-
मशरूम- 6
प्‍याज- 1
चीज- 10 ग्राम
काली मिर्च पाउडर- 1/2 चम्‍मच
गेहूं का आटा- 2 कप
तेल- 1 चम्‍मच
घी- 1 चम्‍मच
नमक- स्‍वादअनुसार

विधि-सबसे पहले आटा सान लीजिये और उसे किसी गीले कपड़े से ढांक कर रख दीजिये।एक पैन लीजिये और उसमें तेल गरम करें, उसमें कटे प्‍याज डाल कर हल्‍की आंच पर पकाएं।फिर उसमें कटे हुए मशरूम और नमक डालें। इसे अच्‍छी तरह से मध्‍यम आंच पर पकाएं।अब उसमें घिसी हुई चीज और काली मिर्च पाउडर डाल कर 2 मिनट के लिये पकाइये।अब सामग्री को ठंडा होने के लिये रखें।तैयार किये हुए आटे में यह सामग्री 1 चम्‍मच भरिये और बेल लीजिये।अब पैन पर घी लगाइये और पराठे को दोनों और सेक लीजिये।गरम गरम पराठे को अचार के साथ सर्व करें और मजे करें।

No comments:

Post a Comment